Tuesday, October 20th, 2026

गेहूं खरीदी के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू

भोपाल
 एक तरफ जहां देशभर में किसान आंदोलन की जंग छिड़ी हुई है। वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीदने की तैयारी पूरी कर ली है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए सोमवार से किसानों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

दरअसल मध्य प्रदेश में इस बार 40 लाख टन धान समर्थन मूल्य पर खरीदी गई है। वहीं पिछले साल के धान गोदामों में पड़े हुए हैं। जबकि इस साल के धान और नए गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए गोदामों की कमी पड़ रही है। जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र सरकार से अपील की है कि धान का जल्द से जल्द उठाव कराया जाए।

धान उठाव की गति धीमी होने की वजह से गोदाम खाली नहीं हो पा रहे है। जिससे नए अनाज को जगह मिलने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इधर परिवहन की गति को देखते हुए मार्च महीने से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी की जाएगी। प्रदेश में गोदाम का खाली ना होना इसका बड़ा कारण है।

 

#गेहूं खरीदी

Source : Agency

पाठको की राय